आगरालीक्स…. Agra News : आगरा में सड़क किनारे नवजात को कोई फेंक गया, लोग आगे आए लेकिन सिस्टम ऐसा कि चार घंटे बाद अस्पताल में नवजात भर्ती हो सकी। ( Agra News: New Born girl child found road side in Agra#Agra)
आगरा के खंदौली क्षेत्र के जलेसर रोड मुड़ी चौराहे के पास सड़क किनारे कोई कपड़े में नवजात बेटी को लपेट कर फेंक गया। बच्ची की रोने की आवाज सुनने पर वहां से गुजर रहे लोगों को शाम 5.30 बजे पता चला, खंदौली के रहने वाले कुलदीप परमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच गई, वहां से नवजात को लाकर खंदौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां से एसएन रेफर कर दिया।
चार घंटे बाद मिल सका इलाज
नवजात के खंदौली सीएचसी से एसएन में ले जाने की जानकारी आल यूपी एंबुलेंस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रवि सिसोदिया को हुई। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में फोन किया, वहां से डीपीओ का नंबर दे दिया गया, रवि सिसोदिया के अनुसार, डीपीओ ने कह दिया कि सुबह लेकर आना।
इसके बाद एसएन के प्रिंसिपल को फोन किया उन्होंने भी इस तरह के मामले डीपीओ के माध्यम से भर्ती कराने की जानकारी दी। इसके बाद दोबारा डीपीओ को फोन किया। चाइल्ड केयर हेल्पलाइन को भी फोन किया उन्होंने भी सुबह लाने के लिए कह दिया। इसके बाद भी नवजात भर्ती नहीं हो पाई तो डीएम के स्टेनो को फोन किया। उन्होंने एसएन के प्रिंसिपल से बात की और रात 9.30 बजे नवजात को एसएन में भर्ती कराया जा सका।