आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में यमुना का जलस्तर बाढ़ के चेतावनी स्तर से बस एक फीट नीचे। गोकुल बैराज से 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ रहा जलस्तर, यमुना किनारे के 40 गांवों में अलर्ट। ( Agra News: Yamuna near warning level of Flood in Agra#Agra)
पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद गोकुल बैराज से आगरा के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को गोकुल बैराज से आगरा के लिए 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया इससे यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।
494.30 फीट पर यमुना का जलस्तर 495 फीट चेतावनी का निशान
आगरा में यमुना का जलस्तर 495 फीट पहुंचने पर बाढ़ की चेतावनी मानी जाती है रविवार शाम को वाटरवक्र्स पर यमुना का जलस्तर 494.30 फीट तक पहुंच गया था। इसके बाद यमुना किनारे के 40 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसमें रुनकता, अकबरा, सिकंदरा, बाईंपुर, खासपुर के साथ ही ताजमहल के डाउन स्ट्रीम के गांवों में जलस्तर बढ़ने लगा है।
दो साल पहले 497 फीट तक पहुंचा था जलस्तर
साल 2023 में यमुना का जलस्तर 497 फीट तक पहुंच गया था इससे यमुना किनारा मार्ग पर बेलनगंज, बल्केश्वर के यमुना किनारे की कॉलोनियों में पानी आ गया था। इससे पहले 2010 में यमुना का जलस्तर 499 फीट पहुंचने से दयालबाग की कई कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भर गया था।