मैनपुरी …Agra News: शादी के बाद दुल्हन घर पहुंची, सुहागरात पर पता चला कि पत्नी किन्नर है। युवक पहुंचा थाने बोला मुझे न्याय चाहिए।
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र का युवक थाने पहुंचा, युवक का कहना है कि उसकी शादी 25 मार्च को हुई थी। शादी में वरमाला सहित अन्य परंपराओं के बाद युवक पत्नी को विदा कराकर घर ले आया। घर पर संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया, पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। ( Mainpuri News: Man came to known wife is transgender during Honeymoon)
सुहागरात पर पता चला कि पत्नी किन्नर है
शादी के बाद दुल्हन घर आ गई, घर में गाने हुए। दुल्हन ने भी खूब डांस किया। 28 मार्च को सुहागरात थी, सुहागरात के लिए घर पर ही कमरा तैयार किया गया। सुहागरात में युवक के होश उड़ गए, युवक को सुहागरात के दौरान पता चला कि उसकी पत्नी तो किन्नर है। उसने अपने परिजनों को पत्नी के किन्नर होने के बारे में बताया, पूरा परिवार सहम गया, किसी को बता भी नहीं सकते थे। घर में ही मंत्रणा चलने लगी। युवक के ससुरालीजनों को किन्नर होने की बात बताई गई, उनसे कहा गया कि पहले क्यों नहीं बताया। ससुरालीजन चौथी की विदा कराने के लिए आए और युवक की पत्नी को लेकर चले गए। आरोप है कि पत्नी अपने साथ ज्वैलरी भी ले गई। युवक ने थाने में तहरीर दी है।