आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर बने अध्यक्ष तथा राजकुमार जैन महामंत्री, ताराचंद फिर बने कोषाध्यक्ष…
2026-2029 के लिए आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी चुन ली गई है। अध्यक्ष पद पर पुनः अनिल जिंदल, उपाध्यक्ष पद पर विशनू गर्ग तथा राजकुमार जैन को निर्विरोध महामंत्री चुना गया है। जबकि कोषाध्यक्ष व मंत्री पद पर तीन तीन प्रत्याशी होने के कारण आज मतदान हुआ। इसमें ताराचंद गोयल पुनः कोषाध्यक्ष तथा प्रशान्त गुप्ता पुनः मंत्री विजयी हुए। इसके अलावा लगभग तीस कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।
संवैधानिक तीन वर्ष के लिये हुई चुनी गई कमेटी की चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी माधव प्रसाद अग्रवाल के निर्देशन में पूरी हुई। अशोक गुप्ता व अनिल गुप्ता सह चुनाव अधिकारी के सहयोगी रहे। कमेटी के 506 सदस्य है। 430 सदस्यों ने अपने मतदान का प्रयोग किया ।पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन तथा सुनील विकल ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।