आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी मेला. भव्य मेले में कृष्ण जन्म, कालिया मर्दन, रासलीला, नंदमहोत्सव जैसी झांकियों ने मोहा मन
आगरा के तहसील मार्ग स्थित श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में जन्माष्टमी मेला आयोजित किया गया. मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा द्वारा किया गया. मेले में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित विभिन्न झांकियो को सजाया गया. इन झांकियों में कृष्ण जन्म, कालिया मर्दन, रासलीला, नंदमहोत्सव, द्रौपदी चीर हरण, गोवर्धन पर्वत, गीता उपदेश आदि शामिल रहीं. इसके अलावा छात्र छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण ,राधा और गोपियों की वेशभूषाओं में श्रृंगार कर सभी का मन मोह लिया.
विद्यालय प्रांगण को फूलों, लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया। छात्राओं द्वारा भजन “नंद घर आनंद भयो” पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था बढ़ाते हैं. भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय है. उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण ने न केवल बाल लीलाओं के माध्यम से समाज का कल्याण किया बल्कि गीता का उपदेश देकर मानव को जीवन जीने का सुगम मार्ग को दिखलाया. विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बताया प्रतिवर्ष मुख्यालय में हम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इसी प्रकार कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिससे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के विषय में जानकारी मिले और हमारे त्योहारों के महत्व को जानें. अंत में सभी बच्चों को प्रसाद के रूप में माखन-मिश्री वितरित की गई. कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा परिषद आगरा के अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, विद्यालय के अध्यक्ष संजय गाेयल, भावना वरदान शर्मा, प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, व्यवस्थापक – किशनप्रसाद बंसल,
कोषाध्यक्ष – आशीष गर्ग, जिला समन्वय राजहंश उपस्थित रहे।