आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. पांच महीने पहले हुई थी शादी. किराये के मकान में रहते थे पति—पत्नी. दहेज हत्या का मुकदमा
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. वह पति के साथ यहां किराये पर रह रही थी. उसकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी. सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये है मामला
बांदा के रहने वाले विकास ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उन्होंने अपनी बहन रुचि की शादी औरैया के रहने वाले बृजमोहन उर्फ विवेक के साथ की थी. विवेक एक कंपनी में नौकरी करता है. आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को परेशान किया जाने लगा और दहेज के रूप में कार की मांग की जाने लगी. इसको लेकर पंचायत भी हुई लेकिन डिमांड जारी रही. विवेक रुचि को लेकर आगरा अपनी बहन वंदना के घर कालिंदी विहार में हने के लिए आया था. दोनों एक महीने से यहां किराये के मकान में रह रहे थे.
मृतका के भाई विकास ने बताया कि वह चार मई को बहन को मायके ले जाने के लिए यहां आया था. इस पर विवेक ने मायके भेजने से मना कर दिया. शनिवार रात को विकास फिर बहन के घर गया लेकिन घर के गेट का बाहर से ताला लगा हुआ था. उन्होंने मकान मालिक की मदद से ताला खोला तो अंदर कमरे में पंखे से बने फांसी के फंदे पर रुचि लटकी हुई थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पतिा विवेक, ससुर विनोद कुमार, ननद वंदना और ननदोई पवन शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.