अलीगढ़लीक्स…बाबा का बुलडोज़र जान भी बचाता है. इगलास मे मेडिकल स्टोर में आग लगने पर 4 लोग बचाए है.
जनपद अलीगढ के थाना इगलास इलाके में गोंडा मोड पर तड़के संतोष मेडिकल स्टोर में आग गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ. आग इतनी भयंकर थी कि जेसीबी से दुकान का गेट तोडना पडा. मेडिकल में रखी लाखों की दवाएं, बाइक, घर का सभी सामान जल गया. दो मंजिला भवन भी आग लगने से चटक गया है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन पानी खत्म हो जाने पर गाड़ी को दोबारा पानी भरने को जाना पड़ा. आधा घंटे बाद फायर सर्विस की गाड़ी पानी लेकर मौके पर पहुँची, इसे लेकर लोगों में गुस्सा है.

इगलास में गोंडा मोड पर रहने वाले संतोष अग्रवाल की संतोष नाम से मेडिकल स्टोर की दुकान है. वह परिजनों के साथ दुकान के ही ऊपर दूसरी मंजिल पर रहते हैं. बीती रात दुकान बंद कर दुकान घर में सो रहे थे. रविवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान से धुंआ निकलता देखते हुए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस मामले की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, बुलडोजर मंगवाकर दुकान का शटर तुडवाया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकान स्वामी संतोष अग्रवाल ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर सो रहे थे कि अचानक दुकान से निकलता हुआ देखा. दुकान में आग लगी हुई थी, आग पर काबू पा लिया है. दुकान में रखी लाखों रुपए की दवा जलकर राख हो गई.