Agra News : NGT Member today in Agra #agra
आगरालीक्स ….आगरा में यमुना की तलहटी में डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण, कार्रवाई की हकीकत एनजीटी के सदस्य न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज देखेंगे। वे आज आगराए आ रहे हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी के सदस्य न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज सुबह आगरा आ जाएंगे। वे पहले सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद डूब क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।
डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण, नए निर्माण ना हों इसकी रोकथाम के लिए किए गए काम और निर्माणों पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगे।