आगरालीक्स…आगरा में लक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी तक निकली निशान और पोशाक यात्रा…खाटू श्याम के लगे जयकारे
देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति रजि, एवम पोशाक सेवा समिति आगरा के द्वारा निशान एवं पोशाक यात्रा श्री लक्ष्मी जी के मंदिर बल्केश्वर से श्री खाटू श्याम जी मंदिर जीवनी मंडी आगरा तक निकाली गयी। जिसमे श्री खाटू श्याम जी बाबा के डोले के साथ 501 बाबा श्याम जी के निशान प्रेमी साथ लेकर बाबा की यात्रा में मीठे मीठे भजनों के साथ बहुत ही आनंद के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मे श्री गणेश जी की झांकी, श्री खाटू श्याम बाबा जी डोले के साथ ढोल नगाड़े, बैंड अपनी भक्तिधुनों से लोगों को नाचने ओर थिरकने पर मजबूर कर रहे थे। साथ ही अग्रवन गौ शाला वाटर वाटर्स पर गौ माता की सेवा की गयी।