आगरालीक्स… आगरा में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज से बीएएमएस कर रहे छात्र का शव मिलने से खलबली।
टूंडला के एक नवनिर्माणाधीन स्कूल में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तो शव की शिनाख्त अंशुल यादव के रूप में हुई. अंशुल यादव के पिता का नाम सूरजपाल है और वह गांव शीतलपुर एटा का रहने वाला था. सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए.

परिजनों ने बताया कि अंशुल यादव आगरा के कालिंदी विहार स्थित आरबी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बीएएमएस का स्टूडेंट था. उन्होंने निर्माणाधीन स्कूल के मालिक संदीप शुक्ला पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पिरजनों का आरोप है कि संदीप पर उसके आठ लाख रुपये उधार थे. मंगलवार को वह अपने रुपये लेने आया था लेकिन यहां पर उसे जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव के पास एक इंजेक्शन भी पड़ा मिला था. अंशुल अपने छोटै भाई अनुज के साथ आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में किराये के मकान पर रहता था. मृतक अंशुल और संदीप शुक्ला आपस में दोस्त थे.