Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Now 12% GST on rooms up to Rs 1000 in budget hotels of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Now 12% GST on rooms up to Rs 1000 in budget hotels of Agra…#agranews

273

आगरालीक्स…आगरा के बजट होटलों में अब 1000 रुपये तक के कमरों पर लगने लगा 12 प्रतिशत जीएसटी. इन लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा भार

आगरा घूमने आ रहे हों या फिर किसी जरूरी काम से बजट होटल में रुक रहे हैं तो आपको 12 प्रतिशत अतिरिक्त कर देना होगा. आगरा के होटलों में सोमवार से यह व्यव्सथा लागू कर दी गई है. बता दें कि सरकार द्वारा अब बजट क्लास होटलों में एक हजार रुपये तक का कमरा लेने पर 12 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त् देना होगा. जीएसटी का विरोध आगरा के होटल कारोबारी कर रहे हैं.

इस संबंध में आगरा के होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश वाधवा का कहना है कि कोरोना काल में भारत का पर्यटनव्यवसाय विशेष रूप से होटल व्यवसाय को ही सर्वाधिक क्षति पहुंची है. अभी पर्यटन व्यवसाय संभल भी नहीं पाया है कि सरकार द्वारा छोटे बजट क्लास होटलों पर जीएसटी का कुठाराघात किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में छोटे होटल व्यवसाइयों का व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा. उनका कहना है कि बजट क्लास होटलों पर जीएसटी लागू होने से पर्यटक और होटल व्यवसाई के बीच विवाद भी हो सकता है. ऐसे में मजबूरन होटल व्यवसाई को अपनी जेब से ही उस टैक्स को भरना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में छोटे होटल व्यापारी बड़ी मुश्किल से अपना व्यापार चला पा रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि एक हजार रुपये की बजाए 2500 रुपये तक के कमरों पर जीएसटी लागू न किया जाए जिससे कि पर्यटक एवं होटल वयवसाई के बीच मधुर संबंध बने रहे. आगरा में बजट होटलों के कमरों पर जीएसटी लगने से सबसे ज्यादा भार बाहर से आने वाले स्टूडेंट्स, मरीजों को लाने वाले तीमारदारों पर अधिक पड़ेगा. इसके अलावा जरूरतमंदों पर भी इसका असर होगा.

आगरा में बजट क्लास 400 होटल
रमेश वाधवा के अनुसार आगरा में फिलहाल 650 से अधिक होटल, पेइंग गेस्ट, गेस्ट रूम संचालित हैं, लेकिन बजट क्लास होटल आगरा में करीब 350 से 400 हैं. उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी लागू होता है तो आगरा के पर्यटन को इससे बड़ा झटका लगेगा जो कि अभी तक कोरोना से ठीक से उबर भी नहीं पाया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

error: Content is protected !!