Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: More than 50 women trapped in cyberbullying in Agra in two years…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: More than 50 women trapped in cyberbullying in Agra in two years…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा की महिलाओं और युवतियों को बनाया जा रहा है साइबर बुलिंग के जरिए शिकार. पर्सनल जानकारी और आपत्तिजनक फोटो शेयर कर किया जारहा बदनाम…दो साल में 50 से अधिक मामले…

आगरा में साइबर बुलिंग के जरिए युवतियों और महिलाओं को आसानी से शिकार बनाया जा रहा है. पिछले दो साल के अंदर आगरा में 50 महिलाएं व युवतियां आनलाइन व आफलाइन के जरिए साइबर बुलिंग का शिकार हो चुकी हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर महिलाओं व युवतियों को परेशान करने की घटनाएं सामने आतरी रहती हैं. साइबर बुलिंग के जरिए उनकी पर्सनल इंफोरमेंशन और आपत्तिजनक फोटो को शेयर कर उन्हें बदनाम किया जाता है. उनहें बिना सहमति के व्हाट्सएप और मैसेंजर पर मैसेज भेजे जाते हैं. पहले दोस्ती का झांसा दियाजाता है और फिर उन्हें अपना शिकार बनाया जाता है. आगरा जोन में दो साल के अंदर 50 से अधिक मामले साइबर बुलिंग के आ चुके हैं हालांकि कई मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है.

जान पहचान वाले लोग भी कर रहे बदनाम
साइबर बुलिंग का शिकार हो रही युवतियां व महिलाओं को उनके कुछ जान पहचान वाले भी शामिल होते हैं. आगरा में भी एक शिक्षिका को बदनाम किया गया. कॉलगर्ल बताकर उनका नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था. इससे परेशान शिक्षिका ने पुलिस में जब इसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने इसमें शिक्षिका के ही एक स्टूडेंट को पकड़ा था. बाद में उसे जेल भेजा गया.

आप खुद को Cyber Bullying से कैसे बचा सकते हैं?
Social Media Platform पर किसी भी Unknown Person की Friend Request को Accept न करें. नियम के अनुसार तो केवल उन लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर दोस्ती रख्खे , जिन्हें आप ऑफ़लाइन जानते हैं.
Social Media Platform पर कभी भी किसी के साथ अपनी Personal Information जैसे की Date of Birth Phone Number को Share न करें। आप Social Media की Privacy Setting में जाकर वहां पर यह Select कर सकते है की कौन कौन आपके Post को सोशल मीडिया पर देख सकता है .
याद रखें कि आप जो ऑनलाइन पोस्ट करते हैं वह वहीं रहता है इसलिए सावधान रहना महत्वपूर्ण है और अपने फोन नंबर और अन्य व्यक्तिगत विवरणों को टिप्पणियों या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के लिए साझा न करें .
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Unwanted सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन जैसे की Dating App, Online Game को कभी भी Unknown Source से Install न करें .
यदि आपको कोई भद्दे मैसेज भेजे तो आक्रामक उत्तर के साथ प्रतिक्रिया न करें . ऐसा करने से बदमाशी करने वाला यक्ति प्रोत्साहित होकर ऐसे मैसेज करना जारी रखेगा . यदि ऐसे Harmful मैसेज आपके फ्रेंड द्वारा भेजा गया हो तो आप पहले उससे Request करें की वह ऐसा दोबारा न करें . अगर वह इसके बाद भी आपको गंदे सन्देश भेजना जारी रख्खे तो तुरंत इसके सूचना अपने Parents को दें ताकि वह आपकी मदद कर सके?
फेसबुक पर भेजी गई पोस्ट्स को रिमूव करना बेहद मुश्किल होता है . इसलिए फेसबुक का इस्तेमाल बेहद सावधानी और सजगता से करना चाहिए . भारत में ज्यादातर बच्चे फेसबुक के जरिए ही साइबर बुलिंग का शिकार होते हैं .

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!