Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Now apply for birth and death certificate in Agra on the portal of Smart City Limited…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Now apply for birth and death certificate in Agra on the portal of Smart City Limited…#agranews

308

आगरालीक्स…आगरा में अब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को नहीं लगाने होंगे नगर निगम के चक्कर. इस पोर्टल पर ​कीजिए आवेदन. सरल और पारदर्शी होगी प्रक्रिया

मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जनपद में जन्म तथा मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाये जाने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाये जाने के लिए पोर्टल htt;//swm.agrasmartcityltd.net/citzenportal/citizenloging.aspx तैयार किया है। इस पोर्टल पर जन्म तिथि के एक साल तथा मृत्यु के एक साल बाद बनवाये जाने वाले प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आवेदन के बाद आवेदनकर्ता को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आवेदन करते समय आवेदनकार्ता को वार्ड चयन करना होगा जिसके उपरांत संबंधित संबंधित जोनल अधिकारी आवेदन की जांच कराएंगे। जांच के उपरांत आख्या पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। उन्होंने बताया कि यदि समस्त अभिलेख सही होंगे तो नगर निगम अपनी रिपोर्ट लगाकर उपजिलाधिकारी, कलक्ट्रेट आगरा के पोर्टल पर भेज देगा। उपजिलाधिकारी स्तर पर भी जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी तथा दस दिनों के अंदर उपजिलाधिकारी कार्यालय को प्रमाण पत्र निर्गत करने से सबंधित आदेश पारित करने होंगे। आदेश के पारित होने के बाद एसएमएस आवेदनकर्ता तथा नगर निगम के जोनल अधिकारी के पास आएगा उसके बाद प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन आने के उपरांत उस आवेदन को जोनल कार्यालय तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय पर कितने दिन लंबित रखा गया साफृटवेयर से इसकी मॉनिटरिंग होगी तथा बिना कारण लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्व कार्यवाही की जाएगी। इस पोर्टल की आमजन को नगर निगम तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने होंगे। आवेदनकर्ता द्वारा अपने आवेदन का स्टेटस पोर्टल पर चैक किया जा सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!