आगरालीक्स…शर्मनाक और शॉकिंग, 4 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर ईंट मारकर हत्या. जिस पर मारने का आरोप, वो 13 साल का बच्चा…
आगरा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना निबोहरा के एक गांव में चार साल की बच्ची की गला दबाकर ईंट मारकर हत्या कर दी गई. हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. जिसने बच्ची की हत्या की है वो भी नाबालिक है. 13 साल का आरोपी बच्चा मृतक बच्ची का रिश्ते का चाचा भी लगता है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर घटना का खुलासा किया है.
ये है पूरा मामला
28 मई को थाना निबोहरा के एक गांव में 4 साल की बच्ची घायल अवस्था में खेत में मिली थी. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी. बच्ची की मैत पर पिता ने खेल मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था लेकिन जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और 13 वर्षीय उसके रिश्ते के एक चाचा का नाम सामने आया. पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय इस आरोपी को कुछ लोगों ने मृतक बच्ची को खेत पर ले जाते हुए देखा था. बाद में वह पसीने लथपथ होकर घर लौटा था. वारदात के अगले दिन ही वह ननिहाल भाग गया. जांच के बाद पुलिस ने आज सुबह उसे उसके घर से अरेस्ट कर लिया. आरोपी कक्षा 7 का छात्र है और मृतका का रिश्ते का चाचा लगता है.
13 वर्षीय इस आरोपी ने बताया कि वारदात वाले दिन बच्ची को अपने साथ खरबूजा खिलाने के बहाने खेत में ले गया था. वहां दुष्कर्म की कोशिश की. बच्ची ने विरोध किया तो गुस्से में उसका गला दबा दिया और फिर ईंट से सिर पर कई पर प्रहार किया.