आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में अब दिवाली की तैयारी. करवाचौथ के बाद दिवाली को लेकर बाजारों में उत्साह
त्योहारों को लेकर अब आगरा के बाजारों में उत्साह देखने को मिल रहा है. शहर के सभी बड़े बाजारों में अच्छी खासी चहल—पहल दिखाई दे रही है. करवाचौथ पर अच्छा मार्केट बीतने के बाद अब व्यापारियों का पूरा फोकस दिवाली को लेकर है. लोग घरेलू सामान, कपड़े, आभूषण, बत्रन, सजावटी सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, आटोमोबाइल और मिठायों सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं.
दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक छाने लगी है. शहर के एमजी रोड स्थित शोरूम्स, सदर, कमला नगर, बल्केश्वर, न्यू आगरा सहित पुराने बाजार में जमकर खरीदारी चल रहीहै. दिवाली को लेकर फैंसी लाइट्स बाजार में है. इसके अलावा ज्वैलरी बाजार भी चमका है. दिवाली के बाद सहालग को भी ध्यान में रखा जा रहा है. दिवाली के अलावा दुल्हा—दुल्हन के कपड़ों व सामानों को लेकर मुख्य बाजार अभी से सज गए हैं.