आगरालीक्स…दिवाली से लेकर छठ तक ट्रेनें हुई हाउसफुल. अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग पहुंची 300 तक. सबसे ज्यादा इस रूट पर चलने वाली ट्रेनो में मारामारी…
नवरात्र के बाद से ही ट्रेनों में कंफर्म टिकट को लेकर मारामारी है. इस सप्ताह से लोग दिवाली को लेकर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं लेकिन उन्हें टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है. सबसे बड़ा त्योहार दीपावली से लेकर छठ तक हर दिन ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. वेटिंग अभी से 200 से 300 तक की चल रही हैं. दिवाली और छठ पूजा के लिए लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म सीट तो दूर तत्काल कोटा भी मुश्किल से मिलने की उम्मीद है.
आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी से गुजरने वाली ट्रेनों में दिवाली और छठ पर्व के लिए रिजर्वेशन की मारामारी मची हुई है. दीपोत्सव 10 नवंबर को है. त्योहार में घर पहुंचने के लिए लोगों ने दो महीने पहले से ही बुकिंग करा ली हैं. इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में दिवाली पर रिजर्वेशन का कोटा पहले से ही फुल हो गया है. लंबी—लंबी वेटिंग अभी से चल रही हैं. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाए जा रही हैं और इस सप्ताह भी चलाए जाने की संभावना है, ऐसे में लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है.
दिल्ली—आगरा से बिहार जाने वाले रूट पर टिकट को लेकर मारामारी
वर्तमान में दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ से लगभग 40 ट्रेनें औसतन 55 हजार बर्थ के साथ आ रही हैं. एक अनुमान के अनुसार 55 हजार बर्थ पर फिलहाल लगभग 70 हजार लोग यात्रा कर रहे हैं. आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. रेलव अधिकारियों का कहना है कि दिवालजी 12 नवंबर को है, यानी एक सप्ताह बाद ट्रेनों में और भीड़ बढ़ने वाली है. छठ तक यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी. जिस तरह की स्थिति बन रही है, उससे लगता है कि 8, 9 और 10 नवंबर तक दिल्ली और आगरा से पटना की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में नो रूम हो जाएगा.