आगरालीक्स…आगरा में अब लगातार घना कोहरा छाने के आसार. दिन और रात का तापमान भी हुआ कम. जानें मौसम का पूर्वानुमान…
आगरा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. हाइवे और राजमार्गों पर दृश्यता न के बराबर रही, वहीं शहर के इलाके भी कोहरे में लिपटे नजर आए. हालांकि 10 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए और दोपहर को धूप निकली लेकिन ठंड का अहसास बरकरार रहा. ठंड बढ़ने से आगरा का न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यनूतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अब लगातार कई दिनों तक कोहरा छा सकता है. शुक्रवार से रविवार तक घना कोहरा छाएगा और शीतलहर भी चलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/01/25) 17.1
Departure from Normal(oC) -5.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/01/25) 7.6