आगरालीक्स…नव संवत्सर मिलन एवं सम्मान समारोह में जुटेंगे संस्कार भारती ब्रज प्रांत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
आगरा में संस्कार भारती तेजोमहल (ब्रज प्रांत) द्वारा नव संवत्सर स्नेहिल मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह 22 अप्रैल (सोमवार) को दोपहर 3:30 बजे से ताजगंज स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राज बहादुर सिंह राज तथा प्रांतीय संरक्षक हरिमोहन सिंह कोठिया की सूचनानुसार समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चे मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वरिष्ठ कवि काव्य धारा से सबको आनंदित करेंगे। वरिष्ठ जनों और आगरा महानगर में निवास करने वाले संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
संयोजक ताहिर सिद्दीकी और व्यवस्था प्रमुख संजय अग्रवाल के अनुसार समारोह में संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बांकेलाल गौड़, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव और महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ताज पूर्वी क्षेत्र की संरक्षक श्रीमती ऋतु अग्रवाल स्वागताध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह करेंगी।