आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल, पढें कहां और कितने बजे देख सकेंगे…
उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2024 को जारी किया जाएगा। दोपहर 02 बजे परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर और एनआईसी की वेबसाइट यूपी रिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन पर देखा जा सकता है।