आगरालीक्स…राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ली आगरा कॉलेज एवं विवि के बारे में जानकारी. सरदार पटेल जागृति महासभा के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगरा आगमन एवं दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय सरदार पटेल जागृति महासभा आगरा मंडल के पदाधिकारियों को आज विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में मिला। यह प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की पहल पर मिला।
राज्यपाल ने आगरा कालेज के नवनियुक्त ट्रस्टी दिलीप वर्मा एवं सुनील कुमार वर्मा से परिचय प्राप्त कर आगरा कालेज एवं विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने की दिशा में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया। राज्यपाल ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं महासभा की सामाजिक कार्यों में भागीदारी की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल में नरेश सर्राफ, दिलीप वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, पार्षद डॉ. अमित पटेल, प्रमोद कुमार वर्मा, एसएस गंगवार, मनोज वर्मा एवं दीप विनायक पटेल शामिल थे।