Wednesday , 17 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Olympian Left National Gymnastic Championship training Camp of Agra, Demand to shift camp in Delhi #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Olympian Left National Gymnastic Championship training Camp of Agra, Demand to shift camp in Delhi #Agra

217

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में नेशनल जिम्नास्टिक चैंपि​यनशिप के अभ्यास के लिए आईं ओलंपियन अव्यवस्थाओं को देख लौट गईं, वॉल्टिंग टेबल सहित उपकरण पुराने, गेस्ट हाउस में गिर रहा प्लास्टर ( Agra News : Olympian Left National Gymnastic Championship Camp of Agra, Demand to shift camp in Delhi #Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 25 दिसंबर से चार जनवरी 2025 तक सूरत गुजरात में होनी है। इसके लिए एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में रेलवे की जिम्नास्ट टीम को चुनने के लिए शिविर लगाया गया। पिछले वर्ष रेलवे की टीम ही नेशनल चैंपियन रही थी। कैंप में चुने गए जिम्नास्ट के अभ्यास के लिए 26 नवंबर से 23 दिसंबर तक एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में अभ्यास शिविर लगाया गया है।


गेस्ट हाउस में गिर रहा प्लास्टर, गीजर खराब
रेलवे की टीम के लिए चुने गए जिम्नास्टों को अभ्यास कैंप के लिए रेलवे के गेस्ट हाउस में ठहराया गया। इसमें महिला वर्ग में प्रणति नायक, प्रणति दास, प्रतिष्ठा सामंत, स्वतिका गांगुली, रितु दास, बिदिशा गायेन और पुरुष वर्ग में सिदृार्थ वर्मा, अंकुर शर्मा, शयान शर्मा, शुभदीप पात्रा, मोहित पंजाबी, आदित्य सिंह राना, मंगेश कुमार अभ्यास के लिए चुने गए। प्रणति नायक टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में खेल चुकी हैं अन्य जिम्नास्ट भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
प्रणति नायक भुवनेश्वर चली गईं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गेस्ट हाउस में ठहरने की सही व्यवस्था ना होने, गेस्ट हाउस से स्टेडियम तक ई रिक्शा और आटो से आने के कारण टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जिम्नास्ट प्रणति नायक दो दिन कैंप में रहने के बाद आगरा से भुवनेश्वर चली गईं, मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि अभ्यास की बदतर स्थितियों के चलते वे जिम्नास्ट कैंप छोड़कर चली गईं जबकि कैंप से जुड़े लोगों का कहना है कि वे बेहतर अभ्यास के लिए भुवनेश्वर गईं हैं।


अभ्यास के उपरण भी पुराने
एकलव्य स्टेयिम में नेशनल चैंपियनशिप के अभ्यास के लिए जो उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं वे भी एक दशक पुराने हैं। पॉमेल हॉर्स, वॉल्टिंग टेबल सहित अन्य उपकरण अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टों के हिसाब से ठीक नहीं हैं। इस मामले में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि जिम्नास्ट कैंप के लिए रेलवे कर्मियों को नियमानुसार विश्रामग्रह में रुकवाया गया है। हर तरह की समस्या का तुरंत निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी, संबंधित विभाग कर्मचारी विश्राम ग्रह को अटेंड कर रहा है। वहीं, 23 दिसंबर तक चलने वाले अभ्यास शिविर को दिल्ली में ​शिफ्ट करने की मांग की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

error: Content is protected !!