आगरालीक्स …Agra News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे छह लेन से बढ़ाकर 1939 करोड़ रुपये से आठ लेन का किया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए स्पीड गवर्नर लगाए जाएंगे और कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ( Agra News : Six lane Agra-Lucknow Expressway extended to 8 lane, Rs 1939 crore#Agra )
आगरा से लखनऊ तक बना 302 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे छह लेन है। एक्सप्रेस वे हादसे बढ़ने के बाद सुरक्षा के साथ ही एक्सप्रेस वे की लेन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभी एक्सप्रेस वे छह लेन है इसे बढ़ाकर आठ लेन किया जाना है।
1939 करोड़ से छह से आठ लेन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस को छह लेन से बढ़ाकर आठ लेन करने पर 1939 करोड़ का खर्चा आएगा। इसके लिए यूपीडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही भारी वाहनों से एक लेन धंसी है उसकी भी मरम्मत कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए स्पीड गवर्नर लगाने के साथ ही कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जानी है।