Sunday , 6 September 2026
Home हेल्थ Agra News: On Cancer Day in Agra, elders took a pledge to make the society aware…#agranews
हेल्थ

Agra News: On Cancer Day in Agra, elders took a pledge to make the society aware…#agranews

466

आगरालीक्स…आगरा में कैंसर दिवस पर बुजुर्गों ने लिया समाज को सजग करने का संकल्प. कैंसर के कारण, बचाव, पहचान और उपचार विषय पर दी जानकारी

जितना अधिक सजग रहेंगे उतना ही अधिक बीमारी की चपेट में आने से बचे रहेंगे। कैंसर छुपा हुआ मर्ज है, जो प्रत्यक्ष दिखायी नहीं देता और न ही इसके लक्षण जल्दी पकड़ में आते हैं, इसलिए आवश्यक है समय− समय पर बॉडी स्क्रीनिंग कराते रहें, थाेड़े भी बदलाव होने पर चिकित्सक से संपर्क साधें। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुमन द्विवेदी ने जीवन संध्या से गुजर रहे बुजुर्गों को कैंसर रोग के प्रति जागरुक करते हुए ये बातें कहीं।

बुधवार को देव नगर स्थित क्लब 60 प्लस आइ सर्व खुशियों के पल स्वास्थ्य विभाग के सहयोग कार्यालय पर कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर रोग कारण, लक्षण, बचाव और उपचार विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डिप्टी सीएमओ डॉ पीयूष जैन और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अंशुमन द्विवेदी थे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के प्रबंधक अनुराग जैन ने कहा कि कैंसर रोग जितना अधिक शरीर पर असर डालता है उससे कहीं ज्यादा मानसिक रूप से बीमार कर देता है। समाज में कैंसर रोग का नाम सबसे ज्यादा सदमे की तरह काम करता है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग से कैंसर के मरीजों के उपचार के साथ काउंसलर की तैनाती करने का अनुरोध रखा।

डॉ अंशुमन द्विवेदी ने मुख के कैंसर के कारण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आवश्यक नहीं कि गुटखा या तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को ही मुख का कैंसर होता है। वर्तमान में हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। आज भारत बहुत तेजी से कैंसर रोग की राजधानी बनता जा रहा है। इसके पीछे एक कारण तंबाकू का सेवन है तो दूसरे अन्य कारण जैसे मुंह के छाले, दांतों की स्वच्छा, नुकीलापन भी हैं। उन्होंने कैंसर की पहचान के लिए बताया कि यदि मुंह में बार− बार छाले हो रहे हैं या कोइ छाला 20− 22 दिन में भी सही नहीं हो रहा, वजन तेजी से घट रहा है तो चिकित्सक से मिलने में देरी न करें। उन्होंने कहा कि बायोप्सी जांच को लेकर घबराए न। हर छह माह में फुल बॉडी स्क्रीनिंग कराते रहें। समय− समय पर अपनी उंगलियाें को गले के दोनों ओर लगाकर देखें कि किसी तरह की गांठ तो नहीं है। अप्रत्यक्ष धूम्रपान भी कैंसर होने का एक कारण है। इसलिए अपने आस पास के लोगों से धूम्रपान न करने का अनुरोध करें।

डिप्टी सीएमओ डॉ पीयूष जैन ने जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में मिलने वाले कैंसर रोग के उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से कैंसर की सर्जरी अब सहज हुयी है। गरीब लोगों को भी अब उपचार आसानी से मिल रहा है। संस्था के सदस्यों ने चिकित्सकों से कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को लेकर प्रश्न भी किये।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Cigicon 2026 in Agra: Cochlear implant surgery is proving to be a boon for children born deaf and mute

आगरालरीक्स….जन्मजात मूक बधिर बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही कॉक्लियर इंप्लांट...

हेल्थ

Cigicon 2026 Agra: ENT specialists from across the country will gather to discuss modern medical technologies and treatment methods…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मूक—बधिर बच्चों में सुनने की क्षमता वृद्धि के लिए विशेषज्ञ...

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

error: Content is protected !!