Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Agra News: Agra Railway Division caught 17988 passengers in trains without tickets in January 2025…#agranews
आगरा

Agra News: Agra Railway Division caught 17988 passengers in trains without tickets in January 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा रेल मंडल ने जनवरी में 17988 यात्री बिना टिकट ट्रेन में पकड़े. एक महीने में कुल 35920 केस से 2.10 करोड़ का जुर्माना वसूला

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनन्द के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु माह जनवरी 2025 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी।

जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 17988 केस पर 1.22/-करोड़ रूपये , अनियमित यात्रा करने वाले 17923 केस पर 87.94/- लाख रूपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 9 केस पर 14460/- रूपये यात्रियों को प्रभारित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप कुल 35920 केस से 2.10/-करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया।

जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चेकिंग स्क्वायड द्वारा ट्रेनों में दिन-रात औचक टिकट जांच की जा रही है। मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशनो पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे यात्री सेवा में सदैव तत्पर है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!