Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: On the terrorist attack, Agra’s traders said- Business will happen later, country’s security is paramount first…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: On the terrorist attack, Agra’s traders said- Business will happen later, country’s security is paramount first…#agranews

416

आगरालीक्स…आतंकी हमले पर आगरा के व्यापारी बोले—व्यापार बाद में होता रहेगा, पहले देश की सुरक्षा सर्वोपरि. एक सुर में सब बोले—अब समय आ गया है बदला लेने का…सरकार ले तुरंत एक्शन

आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन द्वारा आज हींग की मंडी तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा, “अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई जाए। जो देश आतंकवाद को पोषित करता है, मानवता और सिद्धांतों से कोसों दूर है, उसका पूरी मजबूती से मुकाबला होना चाहिए। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हैं कि पाकिस्तान की इस कायरता का सख्त जवाब दिया जाए और एक बार आर-पार की निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।” उन्होंने आगे कहा कि, “देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर व्यापारी सरकार के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो सेना में शामिल होने को भी तैयार है। व्यापार बाद में होता रहेगा, पहले देश है।”

आगरा व्यापार मंडल का विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा, आतंकियों को सबक सिखाने की उठी मांग
पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को आगरा व्यापार मंडल ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में यह मार्च स्पीड कलर लैब से शुरू होकर शहीद स्मारक, संजय प्लेस तक निकाला गया। तीन दर्जन से अधिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने काली पट्टियाँ बांधकर आतंकवाद के प्रति आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद शहीदों की आत्मा की शांति एवं सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन, आगरा फार्मा संगठन, लुहार गली बाजार समिति, रावत पाड़ा बाजार समिति, ताजगंज व्यापार समिति, प्लास्टिक संगठन, जौहरी बाजार समिति, मोतीगंज व्यापार समिति, हॉस्पिटल रोड व्यापार समिति, आगरा होलसेल हौजरी संगठन, पत्थर संगठन सेवला, बालूगंज ऑटो संगठन, सदर बाजार व्यापारी एसोसिएशन, भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग एसोसिएशन, आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एसोसिएशन, दरेसी नंबर एक व्यापार समिति, श्री मोतीगंज व्यापार समिति, सीताराम मशीनरी मार्केट, वशिष्ठ मार्केट एसोसिएशन, आगरा इमिटेशन ज्वैलरी एसोसिएशन, ताजगंज रोड व्यापार समिति, लोहा मंडी व्यापार समिति, पत्थर व्यवसाय समिति, कमला नगर व्यापार समिति, मिठाई विक्रेता संगठन, कपड़ा संगठन, किराना संगठन, संजय प्लेस एसोसिएशन, शो फेडरेशन ऑफ़ आगरा, कैट आगरा, जय झूलेलाल सेवा संगठन, आयुर्वेदिक संगठन, रेडीमेड गारमेंट संगठन, लक्ष्मी मार्केट बेलनगंज, पुरुषार्थी संघ, कसेरट बाजार संघ आदि के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से ठोस और प्रभावी कार्यवाही की मांग की।

आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय व्यापारी सामाजिक महासंघ ने निकाला कैंड़ल मार्च
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में गुस्सा देखा जा रहा है पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है राष्ट्रीय व्यापारी सामाजिक महासंघ ने पुरानी मंडी चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला और पहलगाम में हुई मौतों पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय व्यापारी सामाजिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि आज राष्ट्रीय व्यापारी महासंघ के सभी व्यापारियों ने एकत्रित होकर हमारे जो आतंकवादियों ने नागरिकों को मारा है उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण की गई है और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई साथी हमारे देश के लोगों को हिंदू हो या तुम मुसलमान यह पूछ कर मारा जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और जल्दी हमारे देश के सैनिक और भारत सरकार पाकिस्तान को इसका जवाब भी देगी;

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

error: Content is protected !!