आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा के शाह मार्केट में डेयरी संचालक गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया अरेस्ट। ( Agra News: One arrested for Open fire on BJP worker in Police encounter)
जेपी नगर न्यू आगरा के रहने वाले भाजपा नेता सुमित दिवाकर की डेयरी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को शाह मार्केट में ईयर फोन खरीदने गए थे, रात 11.30 बजे शाह मार्केट के बाहर एक अंडे की दुकान के पास खड़े थे तभी उन्हें गोली मार दी, गोली कान को छूते हुए निकल गई। उन्होंने सोहेल, शाहरूख और राजा के खिलाफ गोली मारकर हत्या की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। सुमित दिवाकर की दुकान पर सोनू नाम का युवक काम करता है उसका सोहेल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, उन्होंने मध्यस्ता की थी इसके चलते सोहेल दुश्मनी मानने लगा और गोली चला दी।
मुठभेड़ में अरेस्ट
पुलिस को मुखबिर से सोहेल के पालीवाल पार्क के पास होने की सूचना मिली, पुलिस ने घेराबंदी कर ली, इस पर सोहेल ने फायरिंग की और पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुहेल के पैर में गोली लगी उसे अरेस्ट कर लिया है।