आगरालीक्स ….आगरा में दुस्साहस, केंद्रीय राज्य मंत्री के सरकारी ड्राइवर से मांगा गुंडा टैक्स, टैक्स देने से मना करने पर मारपीट, चेन लूटी, एक अरेस्ट।
आगरा में 25 अप्रैल को हेल्प आगरा के हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल बतौर मुख्य अतिथि गए थे। वे हॉस्पिटल के सामने गाड़ी से उतर गए। ड्राइवर हरेंद्र कुमार गाड़ी को मोड़ने लगे, इसी बीच सामने से गाड़ी आ गई। उन्होंने अपनी गाड़ी साइट में लगा दी।
गुंडा टैक्स मांगा, मारपीट की
ड्राइवर हरेंद्र का आरोप है कि सामने के घर में रहने वाला सलीम नाम का युवक बाहर निकल आया, उसने कहा कि यहां गाड़ी क्यों खड़ी की, अब इसके पैसे देने पड़ेंगे। अपने घर से चार पांच लोगों को बुला लिया। उन्होंने मारपीट की और गले से चेन खींच ली, कार की चाबी खींचने की कोशिश की, धमकी दी कि आज छोड़ेंगे नहीं।
सलीम को किया अरेस्ट
इस मामले में थाना एमएम गेट में धारा 392, 383, 324 के साथ ही हरिजन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को आरोपी सलीम को अरेस्ट कर लिया। मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।