आगरालीक्स…. आगरा में फूटा कोरोना बम, 18 नए मामले। जानें किस क्षेत्र से मिले कोरोना के नए केस। टीचर और बच्चे भी कोरोना संक्रमित, कोरोना के सक्रिय केस हुए 59।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 18 केस मिले हैं। इसमें 10 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ ही 60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी हैं। आगरा के कई क्षेत्रों में कोरोना के सक्रिय केस पांच से अधिक हैं।
एक्टिव केस हुए 59
कोरोना के 18 नए केस मिले हैं जबकि कोरोना संक्रमित एक मरीज ही ठीक हुआ है। इससे कोरोना के एक्टिव केस 59 हो गए हैं। फरवरी के बाद अब कोरोना के एक्टिव केस 50 से अधिक पहुंचे हैं। लेकिन अभी कोई भी मरीज कोविड हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है।
पूर्व राज्य मंत्री, मिशनरी स्कूल की टीचर और बच्चे कोरोना संक्रमित
कोरोना के केस पिछले सात दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, उनके कर्मचारी के साथ ही मिशनरी कान्वेंट स्कूल की टीचर और मिशनरी स्कूल की छात्रा में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय केस तेजी से बढ़ने लगे हैं।