आगरालीक्स ….Agra News : आगरा के शातिर ने रिटायर प्रोफेसर को 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा, 47 लाख ट्रांसफर कराए। आगरा से अरेस्ट। ( Agra News : One arrested from Agra in Digital Arrest case of retire Professor)
नैनीताल के रहने वाले रिटायर प्रोफेसर ने दिसंबर 2024 में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उन्होंने कहा कि व्हाटसएप और स्काइप एप से अज्ञात नंबरों से कॉल करने के बाद रिटायर प्रोफेसर के आधार कार्ड पर सिम लिए गए। इसके बाद शातिरों ने मनी लॉडिंग से संबेधित अभियोग रिटायर प्रोफेसर के नाम दर्ज होने की बात कहकर डिजिट अरेस्ट कर लिया गया।
18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा, 47 लाख ट्रांसफर कराए
शातिरों ने रिटायर प्रोफेसर को मुकदमे से बचाने के लिए 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और इस दौरान रिटायर प्रोफेसर से अलग अलग बैंक एकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराए इस तरह 47 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई। पुलिस टीम ने जिन बैंक एकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराए गए, व्हाटस एप और स्काइप सर्विस देने वाली कंपनियों से डेटा लेने के बाद जांच की।
शातिर को आगरा से अरेस्ट किया
पुलिस टीम ने मास्टर माइंड मुख्य आरोपी अमन कुशवाह निवासी मंगलेश्वर ताल के पास गोकुलपुरा थाना लोहामंडी को अरेस्ट कर लिया, उसके पास से मोबाइल, सिम और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।