आगरालीक्स Agra News : यूपी बोर्ड की परीक्षा में 78 केंद्रों पर अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। हर 30 मिनट में फोन पर अपडेट लिया जाएगा।
आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। 166 केंद्रों पर चल रही परीक्षा में 57 केंद्र संवेदनशील और 21 अति संवेदनशील हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 78 केंद्रों पर अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर
इन 78 केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। इन केंद्रों पर तैनात अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट से हर 30 मिनट बाद अपडेट लिया जाएगा। जिससे परीक्षा में नकल ना हो सके।