आगरालीक्स…Agra News: आगरा के संजय प्लेस में किशोरी से सामूहिक रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक अरेस्ट। ( Agra News: One arrested in Police encounter in Agra, Video#Agra)
आगरा के संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक रेप करने का वीडियो वायरल हुआ था, किशोरी को पैसों का लालच देकर रेप करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया और वीडियो और पीड़ित किशोरी के बयान के बाद रेप के आरोपी जुनैद और आसिफ को चिन्हित किया था।
पुलिस मुठभेड़ में किया अरेस्ट
पुलिस रेप के आरोपियों को अरेस्ट करने के प्रयास में जुटी थी, इसी दौरान रात में पुलिस को जुनैद के बारे में पता चला, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस मुठभेड़ में जुनैद के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आसिफ की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।