आगरालीक्स…आगरा में अश्लील फोटो वायरल करने और चौथ वसूली के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर ने वीडियो जारी कर लगाई सीएम से गुहार…एक अरेस्ट…
आगरा के थाना शाहगंज में महिला चिकित्सक के अश्लील फोटो वायरल करने और चौथ वसूली के मामले में पीड़ित डॉक्टर द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जारी किए गए वीडियो के वायरल होने पर आगरा पुलिस एक्शन में आ गई है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. महिला चिकित्सक ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से इस मामले में एक्शन लेने की गुहार लगाई थी. इस वीडियो को समाजवादी पार्टी ने भी अपने एकाउंट से पोस्ट किया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर एक आरोपी को अरस्ट किया है.

जानें क्या है मामला
आगरा के थाना शाहगंज में 16 मार्च को महिला चिकित्सक ने मुकदमा दर्ज कराया। उनका शाहगंज में हॉस्पिटल है ओर पति भी डॉक्टर हैं। इसमें आरोप लगाए हैं कि फतेहगढ़ जेल में बंद कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया के भाई महेश पत्नी गौरी, बहन ममता सहित अन्य ने साजिश के तहत उनसे दोस्ती की। एक दिन जन्मदिन की पार्टी में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर महेश के साथ महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो ले लिए। इन फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। 22 फरवरी को पांच लाख की चौथ मांगी, रकम न देने पर जेल में बंद सुधीर सिंह भदौरिया को कांफ्रेंस पर लेकर फोन पर बात कराई, उसने पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आगरा छोड़कर गए डॉक्टर दंपती
आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरा परिवार दहशत में है, इसलिए आगरा छोड़कर राजस्थान चला गया है। यहां भी उनके पति का एक्सीडेंट हो गया और वे घायल हैं। आरोप है कि पुलिस उनके बयान तक दर्ज करने नहीं आई। आरोप है कि राजनैतिक लोग कुख्यात का साथ दे रहे हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
अब आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं
सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में महिला चिकित्सक कह रहीं हैं कि मुख्यमंत्री जी मेरी मदद करिए, कई दिन से पुलिस के चक्कर काट रहीं हैं, कभी एसएसपी कार्यालय तो कभी एसपी सिटी कार्यालय, इस मामले में मुख्यमंत्री जी आप हस्तक्षेप करें, जिससे में चिकित्सकीय कार्य कर सकूं नहीं तो मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं है।