आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों के साथ हुई घटना में एसएसपी बोले— पुलिस हाई अलर्ट पर है. डॉक्टरों से मांगा 48 घंटे का समय
आईएमए ने आज फिर की बैठक
डॉक्टरों के खिलाफ लगातार हो रही घटनाओं को लेकर रविवार को भी आईएमए ने बैठक की. अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने एसएसपी महोदय से बात करके आज के डेवलपमेंट्स रखें. उन्होंने बताया कि एसएसपी ने डॉ राजेश गुप्ता प्रकरण में दो लोगों की एवं महिला डॉक्टर के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है. कई स्थानों पर दबिश मारी गई है और जो लोग संदिग्ध हैं वह लोग भागे हुए हैं. बाद में सभी लोगों की राय जानी और बताया कि एसएसपी का कहना है कि पुलिस हाई अलर्ट पर है एवं 48 घंटे की और मोहलत मांगी.
स्ट्राइक की दी चेतावनी
एक स्वर में सभी चिकित्सकों ने पुलिस की लचर कार्यवाही से असंतोष दिखा. सभी लोग एक स्वर मे इस निर्णय पर पहुंचे कि अगर अगले चौक 48 घंटे में ठोस पूर्ण कार्यवाही नहीं की गई तो आइएम्ए स्ट्राइक पर चली जाएगी. अध्यक्ष निर्वाचित डॉ ओपी यादव जी ने इस बात को रखा कि चिकित्सकों का कोई भी उत्पीड़न सहा नहीं जाएगा और यह जो भी वीभत्स घटना राजेश गुप्ता के साथ हुई है इसका जवाब पुलिस प्रशासन को देना ही होगा. डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि अगर पुलिस प्रशासन 3 लोगों की कार्यवाही कर चुका है तो आईएमए को थोड़ा समय और देना चाहिए जिससे कि सभी दोषियों को पकड़ा जा सके. डॉ योगेश गोयल ने इस बात को बताया कि मूल रूप से जड़ वाली समस्या क्या है इसको जानना जरूरी है एवं उसका निराकार किया जाए. तभी ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.
वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर संजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस घटनाक्रम में अभियुक्तों पर कठिन कड़ी धाराएं लगायें. सभा में डॉक्टर पंकज नगायच, डॉक्टर बृजेश शर्मा ,डॉक्टर प्रेम आशीष,डॉ अखिल प्रताप , मनीष कुमार सिंह , डॉ रणवीर त्यागी, डॉ गौरव गंगवार, डॉ पंकज रंजन , डॉ अजय ,भुल्लगन्, डॉक्टर संतोष कुमार करण रावत डॉ आर सी अग्रवाल ,डॉक्टर संगीता चतुर्वेदी ,डॉ सौरभ चतुर्वेदी, डॉ मनोज शर्मा, डॉ रविन्द्र प्रतिहार,डॉ मुकेश गोयल,डॉ सुधीर ढाकरे ,डॉ अमरकांत गुप्ता आदि चिकित्सक मौजूद रहे. राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ.