आगरालीक्स…Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रही गाड़ी में जा घुसी, हादसे में एक की मौत। ( Agra News: One died after Bus hit vehicle on Agra-Lucknow Expressway)
शिकोहाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए शनिवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से जा रही प्राइवेट बस फिरोजाबाद के नसीरपुर में आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। इससे बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीख पुखार मचने पर पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
परिचालक की मौत
हादसे में बस की ड्राइवर कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बस की ड्राइवर कैबिन में परिचालक शिकोहाबाद निवासी विपिन दुबे और चालक मनीष बकेवर इटावा बैठे हुए थे। इसमें से परिचालक विपिन दुबे की मौत हो गई। सवारियों को पुलिस ने अन्य वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना किया।