मुरादाबादलीक्स…. महिला फिजियोथैरेपिस्ट ने अपने मरीज से संबंध बनाए, मरीज के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। फिजियोथैरेपिस्ट और उसका प्रेमी मरीज अरेस्ट।
मुरादाबाद में रविंद्र कुमार अपनी फिजियोथैरेपिस्ट पत्नी रीना सिंधू के साथ रह रहे थे। पांच जून को रविंद्र का शव कोटद्वार क्षेत्र के दुगडडा चौकी के पास मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो पांच जून को कोटद्वार में जहां शव डाला गया था वहां एक संदिग्ध कार दिखाई दी। सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद पुलिस ने रविंद कुमार की पत्नी रीना सिंधू और उसके प्रेमी पारितोष कुमार निवासी नगीना, बिजनौर को अरेस्ट कर लिया।
रविंद्र की दूसरी पत्नी थी रीना सिंधू
रविंद्र कुमार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था, 2007 में पत्नी से मनमुटाव होने पर वह हरिद्वार आ गया। 2010 में रविंद्र कुमार ने फिजियोथेरेपिस्ट रीना सिंधू से शादी कर ली और मुरादाबाद में रहने लगे। इस दौरान रविंद्र पर बैंक का लोन बढ़ता गया, बैंक का लोन चुकाने के लिए रविंद्र ने मुरादाबाद स्थित मकान को बेचने के लिए कहा, मकान रविंद्र और उसकी पत्नी रीना सिंधू के नाम से था इसका पत्नी रीना ने विरोध किया।
मरीज से हुआ प्रेम, उसके साथ मिलकर की पति की हत्या
इसी दौरान फिजियोथैरेपिस्ट रीना सिंधू से इलाज कराने के लिए बिजनौर का रहने वाला पारितोष कुमार आता था उससे रीना सिंधू के प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने संबंध भी बनाए। रविंद्र के मकान बेचने की कहने पर पत्नी रीना सिंधू ने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर रविंद्र की हत्या करने की प्लानिंग की।
शराब पिलाने के बाद हत्या, कार में ले जाकर शव फेंका
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि फिजियोथैरेपिस्ट रीना सिंधू ने अपने पति रविंद्र को 31 मई को नगीना बिजनौर स्थित पारितोष के घर पर बुलाया। यहां उसे शराब पिलाई, पारितोष ने फावड़े से रविंद्र की छाती व गले पर वार कर हत्या कर दी। दोनों ने रविंद्र के शव को कार में डाला और पहले रामनगर की तरफ गए लेकिन वहां उन्हें शव फेंकने का मौका नहीं मिला तो कोटद्वार के दुगडडा में सड़क से नीचे शव फेंक कर भाग गए, अगले दिन नोएडा चौराहे पास गाड़ी को खड़ी कर घर आ गए।