Agra News : One died in clash between two groups in Agra #agra
आगरालीक्स …आगरा में खूनी संघर्ष, एक की मौत।
आगरा के बमरौली कटारा क्षेत्र के गांव ताल बिल्हैनी निवासी लटूरी सिंह और देशराज के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को देशराज पक्ष के लोग खेत पर पहुंच गए और अपने हिसाब से मेड़ काट दी, इसकी जब जानकारी हुई तो लटूरी पक्ष के लोग खेत पर पहुंच गए।
लाठी डंडों से किया हमला
लटूरी सिंह का आरोप है कि देशराज ने अपने साथ के लोगों के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसमें लटूरी पक्ष के चरण सिंह बीच बचाव करने के लिए आए तो उन पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, कई लोग घायल हुए हैं।
सांकेतिक फोटो