आगरालीक्स …सावधान, आगरा में आनलाइन एप से लोन लेने के जाल में फंसाया, युवती और उसकी मां के अश्लील फोटो कर दिए वायरल।

आगरा के कालिंदी विहार थाना ट्रांस यमुना की रहने वाली युवती ने आनलाइन एप के माध्यम से 2500 रुपये का लोन लिया। आनलाइन एप के माध्यम से लोन देने के लिए संपर्क करने वाले एजेंट ने ब्याज सहित 3500 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद 3800 रुपये और मांगे, उन्होंने रुपेय देने से इन्कार कर दिया।
वाटस एप हैक कर ले लिए फोटो
युवती के वाटस एप को हैक कर लिया। युवती और उसके मां के फोटो वाटस एप के माध्यम से ले लिए। इसके बाद फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो तैयार करा दिए। 3800 रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिए। इस मामले में युवती की तहरीर पर थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है।