आगरालीक्स…आगरा में लगातार दूसरे दिन पर्यटक की मौत. तबीयत खराब होने पर होटल से उपचार के लिए भेजा गया एसएन.
आगरा में लगातार दूसरे दिन पर्यटक की मौत का मामला सामने आया है. एक दिन पहले जहां नेपाल के पर्यटक की गर्मी में तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई थी तो वहीं आज आंध्रप्रदेश् के एक पर्यटक की भी तबीयत खराब होने पर मौत हो गई. पर्यटक का नाम 43 वर्षीय पठान जहीर खान पुत्र पठान हुसैन खान निवासी गुंटूर बाजार, आंध्र प्रदेश था.
जहीन खान आगरा आए हुए थे और ताजगंज स्थित होटल ताज हवेली में रुके हुए थे. तीन दिन से रुके पय्रअक् की तबीयत खराब थी. उन्हें होटल से एसएन अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया. आज सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद पुलिस सूचना पर पहुंची. पर्यटक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.