आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बताया धर्म का महत्व. कृष्ण लीलाओं के मंचन और भजनों पर झूमे भक्त
आगरा के बोदला सेक्टर सात में माता वैष्णो देवी मंदिर पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथाचार्य ने भागवत कथा का महत्व और धर्म के बारे में लोगों को समझाया. इस दौरान कृष्ण लीलाओं के मंचन और भजनों पर भक्त झूम उठे.
पूर्णाहूति मंगलवार 18 जून को
सात दिनों से चल रही इस श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहूति 18 जून को होगी. कथा वाचिका राधा किशोरी जी ने श्रीमद्भागवत का महत्व लोगों को बताया. उन्होंने बताया कि कलयुग में इस कथा के श्रवण मात्र से ही कई संकट और पाप दूर हो जाते हैं. उन्होंने लोगों से उनके धर्म का पालन करने को कहा. कथावाचिका ने कहा कि जहां धर्म है, वहीं जीत है और वहीं संतोष है. यजमान ऊषा जायसवाल और सतीश जायसवाल सहित महिलाओं ने भाग लिया.