आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के नए केस आना बंद नहीं हो रहा है, जानें आज कितने केस मिले, एक्टिव केस कितने।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 3601 सैंपल की जांच की गई। वहीं, कोरोना का एक नया केस मिला है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक भी हुआ है।
कोरोना के पांच एक्टिव केस
आगरा में अब कोरोना के पांच एक्टिव केस हैं। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।