आगरालीक्स ……आगरा सहित यूपी के निजी स्कूलों में फीस बढ़ाए जाने के मामले में पांच अप्रैल को सुनवाई होगी। यूपी सरकार ने सात जनवरी को आदेश जारी कर फीस न बढ़ाने जाने के लिए कहा था।
कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गई, स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं चली। इसके चलते स्कूलों की फीस नहीं बढ़ाई गई। अब स्कूलों में आफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले सात जनवरी 2022 को यूपी सरकार ने फीस न बढ़ाने का आदेश जारी किया था। इस मामले में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस एजूकेशन व अन्य ने फीस न बढ़ाने के खिलाफ याचिका दायर की थी।

पांच अप्रैल को होगी सुनवाई
इस मामले की न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिड़ला और न्यायमूर्ति विकास की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। बुधवार को सुनवाई होगी। सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट में जानकारी दी कि विशेष सचिव ने इस मामले में कुछ दिन के लिए और समय दिए जाने की मांग की है, विशेष सचिव ने आग्रह किया है कि नई सरकार का अभी गठन हुआ है, इसलिए इस मामले में कुछ दिन का और समय दिया जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।