आगरालीक्स….Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड द्वारा भेजी गई गूगल लोकेशन पर कार से दो युवक मिलने पहुंचे, गलत जगह पहुंच गए, चोर समझ पीटे.
आगरा के थाना जैतपुर क्षेत्र की युवती की सोशल मीडिया से हरियाणा के युवक के साथ दोस्ती हो गई, दोनों के बीच बात होने लगी, युवक ने युवती से मिलने के लिए कहा, इस पर युवती ने अपने गांव की लोकेशन युवक को भेज दी। ( Agra News: Online location mislead, Man & His friend beaten by villagers#Agra)
गूगल लोकेशन से गलत जगह पहुंचे
हरियाणा का युवक अपने दोस्त के साथ कार से आगरा पहुंचा, उसने युवती से उसके घर का पता पूछा तो युवती ने गूगल लोकेशन भेज दी। जैतपुर पहुंचते पहुंचते रात हो गई, रात के अंधेरे में कार से युवक गूगल लोकेशन की मदद से युवती के घर के लिए निकले लेकिन गूगल लोकेशन से एक दूसरे गांव में पहुंच गए। रात में कार सवार युवकों को देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने युवकों को चोर समझ लिया और पिटाई लगा दी। पुलिस को बुला लिया।
थाने पहुंचने पर खुला मामला
पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई, थाने में युवकों ने पूरी घटना के बारे में बताया कि वे युवती से मिलने आए थे लेकिन गूगल लोकेशन से गलत जगह पहुंच गए।