Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Opportunity to visit Ayodhya, Baidyanath, Gangasagar, Konark, Puri, Varanasi together from Agra. IRCTC brought a great package. Know complete information including tour cost…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Opportunity to visit Ayodhya, Baidyanath, Gangasagar, Konark, Puri, Varanasi together from Agra. IRCTC brought a great package. Know complete information including tour cost…#agranews

375

आगरालीक्स…आगरा से एक साथ अयोध्या, बैद्यनाथ, गंगासागर, कोनार्क, पुरी, वाराणसी घूमने का मौका. IRCTC लाया शानदार पैकेज. जानें टूर का खर्चा सहित पूरी जानकारी

अगर आप भी दिसंबर के महीने में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए IRCTC यानी इंडियर रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आपके लिए कोलकाता गंगासागर पुरी यात्रा का शानदार पैकेज लेकर आया है. 9 रात और 10 के इस लंबे पैकेज में आप अयोध्या, वाराणसी, बैद्यनाथ, कोनार्क, पुरी, वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर जैसे स्थलों पर घूमने जा सकते हैं. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन द्वारा इस पैकेज की शुरुआत 4 दिसबर से होने जा रही है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और आप इसे www.irctctourism.com व भारत गौरव से भी बुक कर सकते हैं.

कहां से शुरू होगा पैकेज
4 दिसंबर 2023 को यह पैकेज आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और 13 दिसंबर तक चलेगा.

इन स्थानों पर घुमाया जाएगा
इस पैकेज में आपको भारत गौरव ट्रेन के जरिए Baidyanath, Gaya, Puri, Konark, Gangasagar, Kolkata, Varanasi & Ayodhya में घुमाया जाएगा.

कितने का है खर्चा
17500 रुपये से इस पैकेज की शुरुआत हो रही हे.

ईएमआई से भी कर सकते हैं भुगतान
इस पैकेज के लिए आप ईएमआई की भी सुविधा ले सकते हैं. आप 849 रुपये हर महीने भुगतान करके भी इन पैराणिक महत्व के शहरों का सफर आसानी से कर सकते हैं.

ये होंगे कोच
श्रेणी अनुसार कुल बथै 767 इनमें सेकेंड एसी कोच जिनमें 49 सीटें, थर्ड एसी कोच जिनमें 70 सीटें और स्लीपर कोच जिनमें 468 सीटें हैं.

इन स्टेशनों से भी शुरू कर सकते हैं सफर
आगरा कैंट के अलावा ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन, अरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट तथा बनारस से भी इसे शुरू कर सकते हैं.

ये मिलेंगी सुविधाएं
सेकेंड एसी और थर्ड एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन व एसी व नान एसी बसों द्वारा हर जगह स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा.

स्लीपर क्लास में प्रति व्यक्ति पैकेज 17500 रपये रखा गया है तो वहीं 5 से 11 साल के बच्चे का यह पैकेज ट्रिप 16400 रुपये का है. स्लीपर क्लास यात्रियों को नॉन एसी होटलों में ठहरने की सुविधा होगी

थर्ड एसी क्लास में प्रति व्यक्ति पैकेज 28350 रुपये रखा गया है. वहीं 5 से 11 साल के बच्चे का पैकेज 27010 रुपये है. इस क्लास के यात्रियों को एसी होटलों में ठहरने की सुवधिा मिलेगी

सेकंड एसी क्लास के यात्रियों का पैकेज 37300 रुपये प्रति व्यक्ति् है. 5 से 11 साल के बच्चे का पैकेज 35710 रुपये है. इन यात्रियों को एसी होटलों में ठहराया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!