आगरालीक्स…आगरा के मार्केट्स में आज भी रही खरीददारों की भीड़. भाईदूज और सहालग को ध्यान में रख खुले बाजार…गोलगप्पे और चाट की स्टॉलों पर रही जबर्दस्त भीड़
आगरा के बाजारों में दीवाली के बाद आज भी कई मार्केट्स में आज खरीददारों की भीड़ रही. शहर के राजा की मंडी सहित कई बाजार आज खोले गए. हालांकि कई दुकानदारों ने आज अपनी दुकानें बंद रखीं. लेकिन जो बाजार खुले वहां लोगों ने भाईदूज और सहालग को ध्यान में रखकर खरीददारी की. इसके अलावा गोलगप्पे और चाट की स्टॉलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी.
साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन नवरात्रों के बाद से शुरू हुआ. पहले करवाचौथ और फिर बाद में धनतेरस पर आगरा में जबर्दस्त बिक्री हुई. अच्छी खरीददारी होने पर दुकानदारों में भी उत्साह रहा. दीपावली का मार्केट इस बार खूब चला है. कपड़ों, जूतों से लेकर गहनों, गिफ्टस के साथ मिठाई की जबर्दस्त बिक्री हुई है.
इधर मिठाई खाकर परेशान हुए लोग बाहर निकले तो उन्होंने जमकर गोलगप्पे, आलू टिक्की, पिज्जा, बर्गर का स्वाद लिया. खासकर गोलगप्पों की स्टॉलों पर जबर्दस्त भीड़ दिखाई दी.