आगरालीक्स…आगरा में 4 मई को सभी बाजार, सभी स्कूल और सभी सरकारी व निजी आफिस बंद रहेंगे. सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी
नगर निकाय चुनाव में मतदान के दिन सभी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. जिस चरण में जहां—जहां मतदान होगा, वहां—वहां उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यूपी नगर निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहा है, जिसमें पहले चरण में 4 मई को 37 जिलों में तथा दूसरे चरण में 11 मई 38 जिलों में मतदान होगा. 13 मई को मतगणना होगी.आगरा में भी जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं. जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने राज्य निर्वाचन आयोग उप्र द्वारा निर्धारित समय सारिणी एवं निर्वाचन चरण के सम्बन्ध में निर्गत अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में 4 मई 2023, गुरुवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

आगरा नगर निगम चुनाव में इस बाद मेयर पद के लिए जहां 10 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं 100 वार्डों के लिए 512 पार्षद प्रत्याशी. दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं तो ऐसे में 98 वार्डों के लिए 510 पार्षद प्रत्याशी अपना दम दिखाने जनता के बीच में उतरेंगे. समस्त नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 78 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है. जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के सदस्य पद हेतु कुल 725 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से संवीक्षा के दौरान 27 नामांकन अस्वीकृत किये गये. कुल 73 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस ले लिये गये. इस प्रकार समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु कुल 625 प्रत्याशी चुनाव में प्रतिभाग कर रहे है.