आगरालीक्स….Agra News: आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल में छात्रा से स्कूटी टकराने पर विवाद के बाद प्रिंसिपल आफिस के बाहर बैठे छात्र को मारे थप्पड़, सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने दो को पकड़ा। ( Agra News: Parent slap 12th student in St. Clares Schools Agra#Agra)
आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल, सदर की गुरुवार दोपहर में छुटटी हुई, शमसाबाद रोड पर रहने वाले 12 वीं के छात्र के अनुसार, छुटटी होने के बाद छात्र छात्राएं स्कूल के गेट से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से एक अभिभावक अपने बच्चे को लेने आए, उनकी स्कूटी छात्रा से टकरा गई, आरोप है कि स्कूटी लेकर आए अभिभावक सौरभ अग्रवाल को 12 वीं के छात्र ने टोक दिया इस पर विवाद हो गया।
प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर बैठे छात्र को पीटा
इसके बाद अभिभावक और छात्र प्रिंसिपल से शिकायत करने के लिए पहुंच गए। छात्र प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर बेटिंग रूम में बैठा हुआ था, वहां शिक्षक भी खड़े थे। इसी दौरान अभिभावक सौरभ अग्रवाल ने 12 वीं के छात्र को थप्पड़ जड़ दिए। अभिभावक डेयरी संचालक हैं और जिस 12 वीं के छात्र को थप्पड़ मारा उसके पिता दरोगा हैं।
वीडियो वायरल, प्रिंसिपल ने दी तहरीर
छात्र को थप्पड़ मारते हुए का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में प्रिंसिपल सनी कटटोर ने थाने में तहरीर दी। एसीपी सदर हेमंत कुमार का मीडिया से कहना है कि तहरीर के आधार पर सौरभ अग्रवाल और उनके भाई गौरव के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।