आगरालीक्स…Agra News: आरबीएस डिग्री में बीए प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025 -26) में प्रवेश के लिए गुरुवार को मेरिट जारी कर दी गई। बीए में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग की कट आफ 58 है। ( Agra News: RBS Degree College BA merit declare#Agra )
आरबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की मेरिट तैयार की जा रही है। आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट जारी की गई है। इसके बाद अन्य पाठ्यक्रमों की भी मेरिट जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए छात्र अपने शैक्षिक दस्तावेजों के साथ ही अन्य प्रमाण पत्र लेकर चार जुलाई को सुबह 11 बजे कालेज के छात्र कल्याण भवन में शामिल हाे सकेंगे।
बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश की कट आफ
सामान्य वर्ग 58
अन्य पिछड़ा वर्ग 42
अनुसूचित जाति वर्ग 37.4