आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक प्रदर्शन करने लगे हैं. सेंट कॉनरेड्स के बाहर प्रदर्शन किया, बीएसए की गाड़ी रोकी, आपका क्या है कहना
आगरा में स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब पेरेंट्स प्रदर्शन करने लगे हैं. महंगी किताबें और मनमानी फीस बढ़ाने के कारण पेरेंट्स परेशान हैं. आज सेंट कॉनरेड्स स्कूल के बाहर पेरेंट्स ने प्रदर्शन किया. पेरेंट्स की संस्था ‘पापा’ के नेतृत्व में अभिभावकों ने सेंट कॉनरेड्स के बाहर जमकर हंगामा काटा और बीएसए की गाड़ी रोकी.
स्कूलों की मनमानी और शिकायत की सुनवाई न होने से आक्रोशित अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की ओर से 25 प्रतिशत की फीस वृद्धि की गई है. यह मनमानी तरीके से बढ़ाई गई है. वहीं किताबों की कीमत दोगुनी कर दी गई हैं. एनसीईआरटी की किताबों नाममात्र के लिए हैं जबकि प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें महंगी अधिक है. कक्षा एक के बच्चे का बैग 7500 रुपये का पड़ रहा है. इसकी शिकायत लगातार प्रशासन और विभाग से की जा रही है लेकिन इसके बाद भी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार मैसेज भेजर कर बढ़ी हुई फीस जमा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है.
बीएसए की गाड़ी रोगी
सेंट कॉनरेड्स स्कूल में अभिभावकों के प्रदर्शन और नारेबाजी करने की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने अभिभावकों से बात की. अपनी परेशानियों बताने के बाद भी जब अभिभावकों को उनकी ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो इस पर कई अभिभावक उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए.
इस मामले में बीएसए का कहना है कि स्कूल को फीस के संबंध में मैसेज न भेजने के निर्देश दिए गए हैं. शहर के पांच विद्यालयों को नोटिस भी दिया गया है.