आगरालीक्स…आगरा के तारघर में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी. 40 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद. जानें कहां—कहां होगी पार्किंग
आगरामें निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी आदितयनाथ आगरा आ रहे हैं. वे यहां कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार तो करेंगे साथ ही जनता को विकास कार्यों का उपहार भी देने के लिए आ रहे हैं. आगरा के तारघर मैदान में 28 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ 487 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वे यहां चल रही योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ तारघर मैदान में आयोजित होने जा रहे प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जनता को संबोधित भी करेंगे. उनकी इस जनसभा में 40 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है.

ये होगी पार्किंग
वीआईपी वाहनों की पार्किंग तारघर चौराहा के पास खाली मैदान में की गई है.
ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड और एमजी रोड की ओर से आने वाले लोगों के सभी प्रकार के बड़े वाहन आगरा क्लब और आगरा क्लब के सामने चिन्हित पार्क में खड़े किए जा सकेंगे.
फतेहाबाद, शमसाबाद एवं यमुना किनारा मार्ग होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के सभी प्रकार के वाहनों को स्प्रिंगडल मार्डन पब्लिक स्कूल मैदान व इसके सामने बीडी जैन गल्र्स कॉलेज के मैदान व फूल सैयद चौराहा के पास खाली पड़े मैदान में पार्क किए जाएंगे.
कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारियों के वाहन सहित सभी सरकारी वाहन आशा स्कूल की पार्किंग में खड़े होंगे.