आगरालीक्स…. आगरा में 24 घंटे में 5.5 एमएम बारिश हुई, आज सुबह से ही तेज धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार सुबह से ही धूप निकल आई है और तापमान बढ़ने लगा है। सुबह का तापमान 24 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिन में बादल छाएंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है, कल भी बादल छाए रह सकते हैं।

29 अगस्त को हो सकती है बारिश
आईएमडी द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आगरा में 26 से 28 अगस्त तक मौसम साफ रहेगा, धूप निकलेगी। इससे तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। 29 अगस्त को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
24-Aug 24.0 31.0 Partly cloudy sky
25-Aug 25.0 33.0 Partly cloudy sky
26-Aug 26.0 34.0 Mainly Clear sky
27-Aug 26.0 35.0 Mainly Clear sky
28-Aug 27.0 34.0 Mainly Clear sky
29-Aug 27.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm